Punjab Election 2022 :आम आदमी पार्टी ने जारी किया थीम सॉन्ग, पंजाब चुनाव के लिए 5 और उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की

aap punjab theme song

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने अपना थीम सॉन्ग जारी किया है। तीन मिनट से कुछ अधिक समय के इस थीम सॉन्ग में मुख्य रूप से अरविंद केजरीवाल की छवि पर ही जोर दिया गया है। थीम सॉन्ग की शुरुआत भी अरविंद केजरीवाल से ही होती है।

इसमें केजरीवाल को एक आम आदमी की तरह पेश किया गया है। इसके साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के द्वारा किए गए आंदोलन के दृश्य भी पंजाब विधानसभा के थीम सॉन्ग में दर्शाए गए हैं।

थीम सॉन्ग जानें और क्या है खास

पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए तैयार किए गए अपने थीम सॉन्ग में आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के भाषण के भी कुछ हिस्से रखे हैं।

इसके अलावा पंजाब के खेत खलियान, युवाओं एवं किसानों को भी थीम सॉन्ग में दिखाया गया है। रविवार को आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपने इस थीम सॉन्ग को सार्वजनिक किया।

AAP ने उम्मीदवारों का भी ऐलान

रविवार को ही आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए अपनी 9वीं सूची जारी की है। इस सूची में आप ने 5 और उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। जिन पांच उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है, उनमें दिनेश ढल, जगतार सिंह, हरदीप सिंह, डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा और अमित रत्न शामिल हैं।

आम आदमी पार्टी द्वारा जारी की गई सूची के मुताबिक, पंजाब के जालंधर नॉर्थ विधानसभा सीट से दिनेश ढल को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

वहीं, बठिंडा ग्रामीण विधानसभा से अमित रतन आम आदमी पार्टी की ओर से चुनाव मैदान में होंगे। पंजाब के मोगा से डॉक्टर अमनदीप कौर अरोड़ा आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार है। साहनेवाल विधानसभा क्षेत्र से हरदीप सिंह और समराला से जगतार सिंह को टिकट दिया गया है।

Image