अनंतनाग मुठभेड़ः परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए शहीद जवानों के घरों पर उमड़ी लोगों की भीड़

बृहस्पतिवार सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण सिंह (मोहाली के मुल्लांपुर) और धोनैक (पानीपत) के घर पहुंचे। शहीद हुए सेना के दोनों जवानों के परिवार गमगीन है।

इस बीच अधिकारियों ने बताया कि शहीद सैन्य अधिकारियों के पार्थिव शरीरों को श्रीनगर के सैन्य अस्पताल लाया जा चुका है। दोनों शहीद सैन्य अधिकारियों के परिवार के सदस्यों ने बताया कि उनके पार्थिव शरीर शाम या कल (शुक्रवार) सुबह तक लाए जाने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि पंचकूला जिले में एक स्कूल में शिक्षिका के रूप में कार्यरत सिंह की पत्नी को बृहस्पतिवार सुबह उनके पति के निधन की सूचना दी गई। इससे पहले उन्हें बुधवार को बताया गया था कि उनके पति (सिंह) गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री और हरियाणा के उनके समकक्ष मनोहर लाल ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

Punjab Election 2022 :आम आदमी पार्टी ने जारी किया थीम सॉन्ग, पंजाब चुनाव के लिए 5 और उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने अपना थीम सॉन्ग जारी किया है। तीन मिनट से कुछ अधिक समय के इस थीम सॉन्ग में मुख्य रूप से अरविंद केजरीवाल की छवि पर ही जोर दिया गया है। थीम सॉन्ग की शुरुआत भी अरविंद केजरीवाल से ही होती है। इसमें केजरीवाल को एक… Continue reading Punjab Election 2022 :आम आदमी पार्टी ने जारी किया थीम सॉन्ग, पंजाब चुनाव के लिए 5 और उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की