Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent NewsPunjab : राज्य में गैंगस्टरों को कांग्रेस MP रंधावा ने दी पनाह...

Punjab : राज्य में गैंगस्टरों को कांग्रेस MP रंधावा ने दी पनाह – CM भगवंत सिंह मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस की, इस दौरान उन्होंने जानकारी साझा करते हुए बताया कि सरकार 44 हजार 920 किलोमीटर सड़कें बनाने जा रही है जिसके लिए जल्द ही टेंडर जारी किए जाएंगे।

उन्होंने इस दौरान प्रदेश में बढ़ते गैंगस्टरों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रदेश में किसी ने भी आपराधिक घटना को अंजाम देने की कोशिश की तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में अब कोई भी गैंगस्टर गोली चलाएगा तो वह मां की गोद में बैठकर चूरी नहीं खा पाएगा।

प्रदेश में बढ़ते गैंगस्टर को लेकर कांग्रेस सांसद सुखजिंदर रंधावा ने उन्हें लैटर लिखा था जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब में गैंगस्टर को लाने वाले वह खुद (सुखजिंदर रंधावा) हैं, बड़े-बड़े गैंगस्टर रंधावा का नाम लेते हैं।

मुख्यमंत्री मान ने प्रदेश में हुए बसों के चक्का जाम पर पिछली सरकारों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि यह जो भी हो रहा है सब पिछली सरकारों की गलतियों का नतीजा है। उन्होंने कहा कि पुरानी सरकारों ने कच्चे कर्मचारी भर्ती कर लिए थे लेकिन कितने समय के लिए भर्ती किए गए, कब पक्के होंगे, इस पर ध्यान नहीं दिया गया। मैं नहीं चाहता कि किसी की नौकरी चली जाए। मैं रोजाना एडीए लीगल से इस संबंधी बात कर रहा हूं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments