Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsपंजाब CM भगवंत मान ने BBMB के जरिए हरियाणा को पानी देने...

पंजाब CM भगवंत मान ने BBMB के जरिए हरियाणा को पानी देने के फैसले का किया विरोध 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) के जरिए हरियाणा को पानी दिए जाने के फैसले का विरोध किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट करते हुए कहा कि पंजाब और पंजाबियों के हक का पानी हरियाणा को देने के फैसले का पूरा पंजाब विरोध करता है, इसके अलावा मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र और हरियाणा सरकार पर पंजाब के खिलाफ एकजुट होने का भी आरोप लगाया है, उन्होंने कहा कि पंजाब के हित और हक के लिए पंजाब सरकार हमेशा तत्पर है।

मुख्यमंत्री मान ने बीबीएमबी पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह ऐसे प्रस्ताव ला रहा है जो पंजाब के जल अधिकारों का उल्लंघन करते हैं। उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि पंजाब अपने हक का पानी किसी दूसरे राज्य को नहीं देगा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments