पंजाब: CM भगवंत मान ने किया स्कूल ऑफ एमिनेंस का शुभारंभ

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज मोहाली में स्कूल ऑफ एमिनेंस का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम मोहाली के इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के परिसर में किया गया। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि यह कदम दिल्ली के स्कूलों की तरह पंजाब के स्कूलों को भी बेहतर बनाने के लिए है। स्कूल ऑफ एमिनेंस के पहले पड़ाव में 117 स्कूलों को चुना जाएग। राज्य के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इसे क्रांतिकारी कदम बताते हुए कहा कि राज्य के सभी शिक्षक छात्रों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने में लगे हुए हैं।

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने पंजाब सरकार को इस उपलब्धि के लिए CM भगवंत मान को बधाई दी। CM मान ने इस समारोह में संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब के स्कूलों की तस्वीर बदलेंगे तो वहीं छात्रों को अच्छी सुविधाएं भी मिलेगी। CM भगवंत मान ने आगे कहा कि हमने पंजाब को रंगला पंजाब बनाने का सपना देखा है और पंजाब को नशामुक्त बनाना है।