पंजाब के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, CM मान के साथ हुई बैठक की दी जानकारी

पंजाब सीएम भगवंत सिंह मान के साथ हुई बैठक के बाद मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बैठक की जानकारी देते हुए कहा कि, मुख्यमंत्री ने सभी विभागों के प्रशासनिक सचिवों के साथ अहम बैठक की और सरकार की योजनाओं के तहत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की।

साथ ही उन्होंने बताया कि, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सभी विभागों से कहा है कि, सभी काम समय पर पूरे करें और जनता के हित के लिए नई योजनाओं की रूपरेखा भी बनाएं