HomeBreaking Newsपंजाब बजट में महिलाओं और युवाओं को बड़ी सौगात, CM मान ने...

पंजाब बजट में महिलाओं और युवाओं को बड़ी सौगात, CM मान ने कहा – 2027 में ‘AAP’ की वापसी तय…

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज विधानसभा में संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं के लिए प्रति माह 1,000 रुपये की नई घोषणा पर विपक्षी पार्टियों द्वारा दिखाई जा रही निराशा स्पष्ट रूप से यह दर्शाती है कि साल 2027 में आम आदमी पार्टी (AAP) की पंजाब में सत्ता वापसी का डर उन्हें सताता है। 

CM मान ने जोर देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने अपने मेनिफेस्टो को पवित्र दस्तावेज माना और सिर्फ चार वर्षों में आम लोगों के लिए हर वादा पूरा किया।

सरकार की उपलब्धियां और विकास की दिशा

CM भगवंत सिंह मान ने ‘मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना’, मुफ्त बिजली, मुफ्त बस यात्रा, 10 लाख रुपये तक की स्वास्थ्य योजना के तहत मुफ्त इलाज, 63,943 युवाओं की पारदर्शी भर्ती और बुनियादी ढांचे व उद्योग में बड़े निवेश जैसी पहलों का हवाला देते हुए कहा कि पंजाब अब विकास के रास्ते पर मजबूती से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले सालों में प्रदेश की विकास गति और तेज होगी। सीएम मान ने यह भी बताया कि पहले चुनावी मेनिफेस्टो को लोग पढ़ते तक नहीं थे। पारंपरिक पार्टियां केवल चुनाव से कुछ दिन पहले मेनिफेस्टो जारी कर देती थीं।

इनमें अक्सर धर्म और जाति की बातें होती थीं, लेकिन AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ऐतिहासिक पहल करते हुए स्वास्थ्य और शिक्षा को चुनावी मेनिफेस्टो का प्रमुख हिस्सा बनाया। CM मान ने कहा कि पारंपरिक पार्टियों को भी अब अपने मेनिफेस्टो में स्वास्थ्य और शिक्षा को शामिल करने के लिए मजबूर होना पड़ा है, जिसके लिए वे अरविंद केजरीवाल के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि चार सालों के अपने कार्यकाल में उन्हें राज्य की सेवा करने का अवसर मिला, इसके लिए वे परमात्मा के आभारी हैं।

महिलाओं को लाभ देने वाली योजना

‘मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना’ के तहत CM भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य में खासकर महिलाओं में खुशी की लहर दौड़ रही है। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत सामान्य वर्ग की 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये और एससी वर्ग की महिलाओं को 1,500 रुपये प्रदान किए जाएंगे।

CM मान ने कहा कि आम लोगों, खासकर गरीबों की जिंदगी में यह 1,000-1,500 रुपये बहुत अहमियत रखते हैं। यह राशि मां-बेटियों के लिए सम्मान के रूप में दी जा रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के चेहरे पर इस योजना से आई खुशी उनके मन को सुकून देती है।

यह भी पढ़ें : अब 25 दिन से पहले बुक नहीं होगा गैस सिलेंडर, पेट्रोलियम मंत्रालय ने किया बड़ा ऐलान…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments