HomeBreaking NewsPunjab Budget 2026 : सदन में शुरू होते ही गरमाई बहस, पंजाबियों...

Punjab Budget 2026 : सदन में शुरू होते ही गरमाई बहस, पंजाबियों को मिलने वाला है बड़ा गिफ्ट

पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार आज अपने पांच साल के कार्यकाल का आखिरी बजट पेश करने जा रही है। राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिहं चीमा विधानसभा में 2.50 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का बजट पेश करेंगे। माना जा रहा है कि 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए इस बजट में महिला सशक्तिकरण और युवाओं के रोजगार को खास प्राथमिकता दी जाएगी।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर संकेत दिया कि बजट सत्र में “माताओं, बहनों और बेटियों के लिए बड़ी खुशखबरी” दी जा सकती है। सूत्रों के अनुसार, सरकार हर महिला को प्रति माह 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने की योजना पर विचार कर रही है। यह योजना 2022 के विधानसभा चुनावों के दौरान किए गए प्रमुख वादों में से एक थी, जिसे अब लागू करने की तैयारी बताई जा रही है।

युवाओं के लिए रोजगार पर जोर

इस बजट में युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसरों की भी घोषणा होने की संभावना है। सरकार करीब 22 हजार सरकारी नौकरियों का ऐलान कर सकती है। इनमें से 17 हजार पदों पर भर्ती की योजना का जिक्र पहले ही महिला एवं बाल विकास मंत्री Baljit Kaur कर चुकी हैं। इन भर्तियों में दिव्यांग वर्ग के लिए आरक्षित पद भी शामिल किए जाएंगे।

इसके अलावा Punjab Police में 3,298 कांस्टेबल पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया पहले से चल रही है। राज्य सरकार का दावा है कि पिछले चार वर्षों में 63 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां पैदा की गई हैं और इन भर्तियों को पूरी तरह पारदर्शी, बिना सिफारिश और भ्रष्टाचार-मुक्त तरीके से किया गया है।

उद्योग और ग्रामीण विकास पर फोकस

बजट से पहले ही सरकार बिजली दरों में कमी और नई उद्योग नीति लागू कर संकेत दे चुकी है कि औद्योगिक विकास के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों को भी प्राथमिकता दी जाएगी। चुनावी माहौल को देखते हुए इस बार सरकार ने कोई नया टैक्स नहीं लगाया है। राजस्व बढ़ाने के लिए एक्साइज ड्यूटी में 86 प्रतिशत से अधिक वृद्धि और जीएसटी संग्रह में सुधार को सरकार अपनी वित्तीय उपलब्धि के रूप में पेश कर रही है।

यह भी पढ़ें : पंजाब विधानसभा की कार्यवाही शुरू, महिलाओं को ₹1000 प्रति…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments