HomeBreaking NewsPunjab Budget 2026 : स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए ₹6,879 करोड़ का प्रावधान,...

Punjab Budget 2026 : स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए ₹6,879 करोड़ का प्रावधान, अस्पतालों के लिए खरीदे जाएंगे आधुनिक उपकरण

पंजाब सरकार ने वर्ष 2026–27 के बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने के लिए 6,879 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बजट पेश करते हुए कहा कि इस राशि का उद्देश्य राज्य में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक सस्ता उपचार पहुंचाना है। सरकार का लक्ष्य है कि हर नागरिक को आसानी से इलाज उपलब्ध हो सके।

डॉक्टरों और नर्सों की भर्ती में तेजी

सरकारी अस्पतालों में स्टाफ की कमी दूर करने के लिए सरकार ने बड़े पैमाने पर भर्ती अभियान चलाया है। वित्तमंत्री के अनुसार वर्ष 2022 से अब तक 934 डॉक्टरों की नियुक्ति की जा चुकी है, जिससे जिलों और दूरदराज के क्षेत्रों में चिकित्सा सेवाएं मजबूत हुई हैं। इसके अलावा लगभग 400 विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती की प्रक्रिया जारी है, ताकि मरीजों को विशेष उपचार की बेहतर सुविधा मिल सके। नर्सिंग स्टाफ को बढ़ाने के लिए भी कदम उठाए गए हैं। अब तक करीब 400 नर्सों की नियुक्ति हो चुकी है और लगभग 500 अतिरिक्त नर्सों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है।

ड्यूटी के बाद सेवा देने पर मिलेगा प्रोत्साहन

सरकार ने विशेषज्ञ डॉक्टरों के लिए एक नई व्यवस्था भी लागू करने का फैसला किया है। इसके तहत जो डॉक्टर सरकारी सेवा में कार्यरत हैं, उन्हें ड्यूटी के बाद या छुट्टी के समय आपातकालीन सेवाएं देने पर अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस कदम से सेकेंडरी अस्पतालों में 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

अस्पतालों के लिए खरीदे जाएंगे आधुनिक उपकरण

वित्तमंत्री ने बताया कि मौजूदा वित्तीय वर्ष के दौरान सरकारी अस्पतालों के लिए करीब 300 करोड़ रुपये के आधुनिक मेडिकल उपकरण और मशीनरी खरीदी जा रही है। इन उपकरणों का इस्तेमाल जांच, आपातकालीन उपचार और गंभीर बीमारियों के इलाज को बेहतर बनाने में किया जाएगा। सरकार के अनुसार यह खरीद प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इसके पूरा होने के बाद अस्पतालों की क्षमता बढ़ेगी और मरीजों को समय पर, किफायती और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

Read More

पंजाब बजट की खास झलकियां, फुलकारी कवर में बजट, वित्त मंत्री चीमा ने  मां के छूए पैर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments