HomeCurrent Newsपटियाला में यात्रियों से भरी PRTC बस हुई हादसे का शिकार, चीख-पुकार...

पटियाला में यात्रियों से भरी PRTC बस हुई हादसे का शिकार, चीख-पुकार से गूंजा इलाका

शुक्रवार सुबह पंजाब के नाभा-अमलोह मेन रोड पर गांव लुबाना के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार रेत से भरे टिपर, PRTC बस और एक मोटरसाइकिल के बीच हुई भीषण टक्कर में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक दोनों गांव लुबाना के निवासी बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग गांव लुबाना से मुख्य सड़क पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान घने कोहरे के कारण सामने से आ रहे वाहनों का अंदाजा नहीं लग पाया और अचानक यह हादसा हो गया। मृतकों की पहचान सेवा राम सिंह और सुरजीत सिंह (सीत) के रूप में हुई है।

PRTC बस से जा टकराया अनियंत्रित टिपर 

बताया जा रहा है कि रेत से भरे टिपर चालक ने मोटरसाइकिल सवारों को बचाने की कोशिश की, लेकिन नियंत्रण खोने के कारण टिपर सामने से आ रही PRTC बस से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्तियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद घटनास्थल पर भयावह स्थिति बन गई। टक्कर के बाद टिपर का चालक वाहन में ही फंस गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से जेसीबी मशीन की सहायता से फंसे लोगों और मृतकों को बाहर निकाला गया।

16 यात्री गंभीर रूप से घायल

जानकारी के मुताबिक बस में करीब 30 यात्री सवार थे। इस दुर्घटना में बस चालक, कंडक्टर समेत लगभग 16 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से करीब पांच घायलों को बेहतर इलाज के लिए पटियाला रेफर किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। इसके साथ ही सड़क पर लगे जाम को हटाकर ट्रैफिक को सामान्य करने की कोशिश की गई।

यह भी पढ़ें : मार्केट में सोना-चांदी के दामों ने फिर भरी उड़ान ? जानें क्या कहते हैं आज के ताजा रेट…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments