Monday, March 2, 2026
Home Current News प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में किया रोड शो, मॉरीशस के PM...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में किया रोड शो, मॉरीशस के PM के साथ की द्विपक्षीय वार्ता

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक भव्य रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी की। वार्ता में दोनों देशों ने विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों, विकास साझेदारी, क्षमता निर्माण, स्वास्थ्य, शिक्षा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, बुनियादी ढांचे, नवीकरणीय ऊर्जा, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना, और नीली अर्थव्यवस्था जैसे उभरते क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।

LIVE: वाराणसी में PM मोदी का रोड शो, थोड़ी देर में मॉरीशस के प्रधानमंत्री  से करेंगे मुलाकात - PM Modi road show in Varanasi Mauritius PM Navinchandra  Ramgoolam ntc - AajTak

प्रधानमंत्री मोदी ने मॉरीशस को भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति और ‘विजन महासागर’ का महत्वपूर्ण स्तंभ बताया। वाराणसी में दोनों प्रधानमंत्रियों ने संयुक्त प्रेस वार्ता भी की और स्थानीय लोगों ने पीएम मोदी का रोड शो के दौरान गर्मजोशी से स्वागत किया।