Friday, February 13, 2026
HomeCurrent Newsमां विंध्यवासिनी मंदिर के पुरोहितों ने मुख्य पुजारी के साथ की मारपीट 

मां विंध्यवासिनी मंदिर के पुरोहितों ने मुख्य पुजारी के साथ की मारपीट 

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर के पुरोहितों ने पुजारी और उसके बेटे पर हमला बोल दिया। गर्भगृह में मां के श्रृंगार के दौरान करीब आधा दर्जन लोगों ने मुख्य पुजारी से धक्का मुक्की की।

श्रद्धालुओं को वीआईपी दर्शन कराने के नाम पर पैसे लेकर मंदिर में जबरन प्रवेश कराया जा रहा था, पुजारी और उनके बेटे ने आपत्ति दर्ज की तो मंदिर के पंडा समाज के तीर्थ पुरोहितों ने उनकों गर्भगृह में घुसकर पीटना शुरू कर दिया, गाली-गलौज की और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है।

पुजारी की शिकायत पर पुलिस ने 3 नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, पुलिस की मानें तो मुख्य आरोपी के खिलाफ एक SI पर हमले समेत 25 मामले पहले से दर्ज हैं।

यहां देखें वीडियो – https://youtu.be/qvsaMzXR4fU

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments