17 बार गर्भवती होने का किया नाटक, लाखों रूपये कमाए और अब सलाखों के पीछे बंद

17 बार गर्भवती होने का किया नाटक, लाखों रूपये कमाए और अब सलाखों के पीछे बंद

किसी भी महिला के लिए मां बनना सबसे खास पल होता है, लेकिन कुछ लोग इस वरदान जैसे अनुभव को भी अपने फायदे के लिए इस्तेमाल कर लेते हैं।

दरअसल इटली की एक 50 साल की महिला बारबरा ने 1 या 2 बार नहीं, बल्कि खुद को 17 बार गर्भवती बताकर 98 लाख रुपये का सरकारी लाभ लिया है।

यही नहीं इसके लिए महिला ने बकायदा प्रेग्रेंसी और अबॉर्शन के नाम पर अपने ऑफिस से मैटरनिटी लीव भी ली है। इस मामले पर से जब पर्दा उठा, तो लोग हक्के-बक्के रह गए।

इस घटना के बाद इंटरनेट पर एक अलग ही चर्चा शुरू हो गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, खुद का बेबी बंप दिखाने के लिए महिला तकिए का इस्तेमाल किया करती थी।

यही नहीं खुद को गर्भवती दिखाने के लिए महिला बकायदा गर्भवती औरतों की तरह चलने का नाटक भी करती थी, ताकि उस पर किसी को किसी तरह का कोई शक ना हो।

महिला ने बताया कि वह 17 बार मां बनने वाली थी। जिसमें से 12 बार उन्हें अबॉर्शन करना पड़ा। महिला ने बताया कि उनके पांच बच्चे हैं जिनका नाम बेनेडेटा, एंजेलिका, अब्रामो, लेटिजिया और इस्माइल है।

लेकिन महिला के पास अपने बच्चों के जन्म से जुड़ा कोई रिकॉर्ड या दस्तावेज नहीं था। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों को महिला पर शक हुआ।

पुलिस की छानबीन के बाद पता चला कि बारबरा कभी भी गर्भवती नहीं हुई और हमेशा गर्भवती होने का नाटक करती रही।

पुलिस के पास सुबूत होने के बाद भी वह महिला अपने अपराध से मुकरती रही। पुलिस ने महिला पर मामला दर्ज किया और कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने महिला पर 110,000 यूरो का लाभ उठाने और काम से छुट्टी पाने के लिए 17 बार गर्भवती होने का नाटक करने का आरोप लगाया और अभी वह धोखाधड़ी के आरोप में जेल में सजा काट रही हैं।