यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में Sunny Leone का एडमिट कार्ड वायरल?

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में Sunny Leone का एडमिट कार्ड वायरल?

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी हाल ही में उत्तर प्रदेश सिपाही भर्ती एग्जाम के दौरान चर्चाओं में आई है। दरअसल, उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड पर एक्ट्रेस सनी लियोन की तस्वीर देखी गई है।

बता दें कि जैसे ही ये फोटो सामने आई, सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गई। यहां तक की इसको लेकर सनी लियोनी सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी करने लगीं।

लोग भी तरह-तरह के कमेंट करने लगे और कहने लगे कि क्या अब सनी लियोनी यूपी पुलिस में शामिल होंगी।

मगर संबंधित अधिकारी पूरी गंभीरता के साथ इस मामले की जांच कर रहे थे। इसी बीच अब इस मामले को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है।

जैसे ही ये बात महोबा के अधिकारियों को पता चली, हड़कंप मच गया। मामले की जांच की गई और जिस शख्स का ये एडमिट कार्ड था, उसे पकड़ लिया गया।