Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsसुनीता विलियम्स की वापसी पर राष्ट्रपति ट्रंप की प्रतिक्रिया: 'जो वादा किया,...

सुनीता विलियम्स की वापसी पर राष्ट्रपति ट्रंप की प्रतिक्रिया: ‘जो वादा किया, उसे निभाया’

भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके सहयोगी बुच विल्मोर 286 दिनों के लंबे अंतरिक्ष मिशन के बाद सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर लौट आए हैं। स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल ने भारतीय समयानुसार 19 मार्च 2025 की सुबह 3:27 बजे फ्लोरिडा के तट के पास समुद्र में सफलतापूर्वक लैंडिंग की।

इस अवसर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “प्रेसिडेंट बनने के बाद जब मैं ऑफिस में आया तो मैंने एलन मस्क से कहा कि हमें उन्हें (सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर) को वापस लाना होगा। बाइडेन ने उन्हें छोड़ दिया था। अब वे वापस आ गए हैं। जब वो बेहतर हो जाएंगे तो वे ओवल ऑफिस में आएंगे।”

व्हाइट हाउस ने भी इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “जो वादा किया, उसे निभाया। राष्ट्रपति ट्रंप ने 9 महीने से स्पेस में फंसे अंतरिक्ष यात्रियों को बचाने का वादा किया था। आज उनकी धरती पर सुरक्षित लैंडिंग हो गई है। एलन मस्क, स्पेसएक्स और नासा को धन्यवाद।”

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 8 जून 2024 को बोइंग के स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट के जरिए अंतरिक्ष में गए थे। यह मिशन केवल 8 दिनों का था, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण उनकी वापसी में देरी हुई और वे 9 महीने तक अंतरिक्ष में रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सुनीता विलियम्स की सुरक्षित वापसी पर खुशी जाहिर की और कहा कि उनका अटूट दृढ़ संकल्प लाखों लोगों को प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments