HomeBreaking Newsपंजाब में गैंगस्टर नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 186 अपराधी गिरफ्तार, अब...

पंजाब में गैंगस्टर नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 186 अपराधी गिरफ्तार, अब तक कुल 16,497 आरोपी अरेस्ट

पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ अपनी कार्रवाई को और तेज करते हुए एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) के साथ समन्वय में राज्यभर में लक्षित अभियान चलाया। यह ऑपरेशन पुख्ता खुफिया इनपुट के आधार पर तैयार किया गया था, जिसमें अलग-अलग जिलों में एक साथ दबिश देकर संदिग्धों को पकड़ा गया।

186 आरोपियों की गिरफ्तारी

इस अभियान के तहत कुल 186 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, ये सभी आरोपी किसी न किसी रूप में आपराधिक गतिविधियों या गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़े हुए थे। कई आरोपियों पर पहले से केस दर्ज थे और वे लंबे समय से पुलिस की निगरानी में थे। कार्रवाई के दौरान 3 घोषित अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया, जो फरार चल रहे थे और गंभीर मामलों में वांछित थे। पुलिस के लिए यह बड़ी सफलता मानी जा रही है, क्योंकि ऐसे अपराधियों की गिरफ्तारी से नेटवर्क की कमर टूटती है।

अब तक कुल 16,497 गिरफ्तारियां

पंजाब पुलिस के मुताबिक, इस विशेष अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या बढ़कर 16,497 तक पहुंच गई है। यह आंकड़ा दर्शाता है कि राज्य में गैंगस्टर और संगठित अपराध के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान केवल गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे गैंगस्टर नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। इसके लिए तकनीकी निगरानी, खुफिया तंत्र और इंटर-डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेशन का सहारा लिया जा रहा है।

पंजाब को सुरक्षित बनान लक्ष्य

पंजाब पुलिस ने दोहराया है कि राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है। गैंगस्टरों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

लोगों से सहयोग की अपील

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी आपराधिक गतिविधि या गैंगस्टर से जुड़ी जानकारी गुमनाम रूप से एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 पर साझा करें, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके।

Read More

पंजाब में नशे के खिलाफ पुलिस सख्त, हेरोइन और नशीली गोलियों समेत 102 तस्कर गिरफ्तार

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments