Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsविधानसभा सत्र के दौरान पुलिस कर्मियों को मिलेगा मुफ्त भोजन, विधायकों के...

विधानसभा सत्र के दौरान पुलिस कर्मियों को मिलेगा मुफ्त भोजन, विधायकों के लिए बनाई जाएगी लाइब्रेरी

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद आज स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने पत्रकार वार्ता कर सत्र के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने बताया कि इस सत्र की कार्यवाही में सभी सदस्यों ने अपनी अहम भूमिका निभाई है। नए चुनकर आए 34 सदस्यों ने खुलकर अपनी बात रखी। कल्याण ने बताया कि सत्र के दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 147 मिनट तक अपने विचार रखे। इस दौरान कई सुझाव भी प्राप्त हुए, जो सदन के बेहतर संचालन के लिए अहम हैं। स्पीकर ने कहा कि विधानसभा में सुधार के कार्य हमेशा चलते रहना चाहिए, ताकि लोकतंत्र को मजबूत किया जा सके।

विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि सदस्यों की बेहतर कार्यक्षमता के लिए एक लाइब्रेरी का गठन किया जाएगा। इसके साथ ही सभी सदस्यों को दो दिन की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। सत्र के दौरान तैनात होने वाले पुलिस कर्मियों के लिए खाने की निशुल्क व्यवस्था की जाएगी, ताकि उनका कार्य सुचारू रूप से चल सके। विधानसभा अध्यक्ष ने यह भी बताया कि हरियाणा के लोकगीतों को बढ़ावा देने के लिए एक नई कमेटी का गठन किया गया है। कल्याण ने कहा कि भविष्य के लिए कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं बनाई गई हैं, जिन पर जल्द ही काम शुरू किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments