Saturday, February 21, 2026
HomeCurrent Newsजालंधर रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने चलाया ‘ऑपरेशन कोसो’ , डॉग स्क्वॉड...

जालंधर रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने चलाया ‘ऑपरेशन कोसो’ , डॉग स्क्वॉड के साथ बारीकी से की वस्तुओं की जांच

जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के मद्देनज़र कमिश्नरेट पुलिस द्वारा ‘कॉसो’ (CASO – Cordon and Search Operation) अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान के तहत स्टेशन परिसर में व्यापक तलाशी अभियान संचालित किया गया, जिसमें यात्रियों के सामान के साथ-साथ आसपास पड़ी संदिग्ध वस्तुओं की भी बारीकी से जांच की गई।

अभियान के दौरान डॉग स्क्वॉयड की टीमों को भी तैनात किया गया। पुलिस कर्मियों ने प्लेटफॉर्म पर रखे लावारिस बैगों की गहन जांच की और संदिग्ध परिस्थितियों में मौजूद यात्रियों से पूछताछ की। मौके पर एडीसीपी आकर्षि जैन सहित एसीपी रैंक के कई अधिकारी मौजूद रहे और पूरे अभियान की निगरानी करते रहे।

अलग-अलग टीमों का गठन

एडीसीपी आकर्षि जैन के निर्देश पर रेलवे स्टेशन के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग पुलिस टीमें तैनात की गईं। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई ‘कॉसो’ ऑपरेशन के तहत एहतियातन की गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

पार्किंग और वाहनों की भी जांच

स्टेशन परिसर के साथ लगती पार्किंग में खड़े वाहनों की भी सघन जांच की गई। पुलिस ने पार्किंग ठेकेदार से लंबे समय से खड़े वाहनों के बारे में जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इसके अलावा ऑटो चालकों और अन्य संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखी गई।

लोगों से सतर्क रहने की अपील

एडीसीपी जैन ने आम जनता से अपील की है कि यदि उन्हें कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई दे तो तुरंत नजदीकी थाने या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें। फिलहाल इस अभियान के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति बरामद नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए ‘कॉसो’ ऑपरेशन आगे भी जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें : 22 फरवरी को मेरठ दौरे पर PM मोदी, ₹12,930 करोड़ की परियोजनाओं…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments