रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मोरक्को दौरे के दौरान भारतीय समुदाय से बातचीत में कहा कि “PoK अपने आप आएगा, हमें हमला करके कब्जा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।” उन्होंने बताया कि PoK में मांग उठने लगी हैं और वहां के लोग खुद भारत में शामिल होना चाहेंगे, इसलिए आक्रामक कार्रवाई की आवश्यकता नहीं है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि यह स्थिति पांच साल पहले भी उन्होंने बताया था, कि PoK हमले से नहीं बल्कि अपने आप भारत का हिस्सा बनेगा और वहां के लोग खुद कहेंगे कि हम भारतीय हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भारत ने आतंकवादियों को उनके कर्म के अनुसार मारा, किसी का धर्म नहीं देखा।
राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में भी बात की, बताया कि यह जारी रह सकता है लेकिन PoK पर आक्रमण की जरूरी नहीं है। उन्होंने पाकिस्तान को यह स्पष्ट संदेश दिया कि अगर आतंकवादी गतिविधियां बढ़ती हैं तो सैन्य कार्रवाई हो सकती है।

