Wednesday, March 4, 2026
Home Current News ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों पर PM नेतन्याहू का बयान, ईरान के...

ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों पर PM नेतन्याहू का बयान, ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों को निशाना बनाने की पूरी ताकत

Advertisement

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने युद्ध की स्थिति के बीच कहा कि इजराइल के पास ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों को निशाना बनाने की पूरी ताकत है और वे ये काम अकेले ही कर सकता है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रम्प को फैसला करना है कि वह इसमें शामिल होना चाहते हैं या नहीं. नेतन्याहू ने कहा- ईरान में सत्ता परिवर्तन उनका मेन टारगेट नहीं है, लेकिन यह हो सकता है. ईरान में तख्तापलट का मामला ईरानी लोगों का है.