Saturday, February 14, 2026
HomeCurrent NewsPM नरेंद्र मोदी का राजस्थान में कार्यक्रम, करणी माता मंदिर में की...

PM नरेंद्र मोदी का राजस्थान में कार्यक्रम, करणी माता मंदिर में की पूजा-अर्चना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के बीकानेर में कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया, इस दौरान पीएम मोदी ने देशनोक में करणी माता मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना की और एक प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित देशनोक स्टेशन का उद्घाटन किया और बीकानेर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। पीएम मोदी ने 26 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया।

बीकानेर में पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए पाकिस्तान पर करारा प्रहार किया है, उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि भारत ने 22 अप्रैल का बदला 22 मिनट में लिया..और पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments