Tuesday, February 10, 2026
HomeCurrent NewsPM नरेंद्र मोदी आज करेंगे 'परीक्षा पे चर्चा', 9वां सीजन का आज...

PM नरेंद्र मोदी आज करेंगे ‘परीक्षा पे चर्चा’, 9वां सीजन का आज होगा लाइव प्रसारण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 6 फरवरी को देशभर के विद्यार्थियों से ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के तहत संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम का राष्ट्रीय आयोजन नई दिल्ली में सुबह 10 बजे से किया जाएगा। वहीं मध्यप्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त विद्यालयों में इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा।

प्रदेश स्तर पर कार्यक्रम राजधानी भोपाल के शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित होगा। यहां विद्यार्थी, अभिभावक, वरिष्ठ अधिकारी और विशिष्ट जन सजीव प्रसारण में सहभागिता करेंगे। इसके साथ ही स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह नरसिंहपुर जिले के चावरपाठा विकासखंड स्थित ग्राम तेंदूखेड़ा के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों के साथ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

आज नौवां संस्करण का प्रसारण

‘परीक्षा पे चर्चा’ के दौरान प्रधानमंत्री मोदी विद्यार्थियों की परीक्षाओं से जुड़ी समस्याओं और शंकाओं का समाधान करेंगे तथा तनावमुक्त होकर सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा देने के लिए प्रेरित करेंगे। यह कार्यक्रम वर्ष 2018 से शुरू हुआ था और इसका यह नौवां संस्करण है।

प्रदेश में सहभागिता के लिए 1 दिसंबर से 11 जनवरी तक ऑनलाइन पंजीयन कराया गया था। इस दौरान मध्यप्रदेश से कक्षा 6वीं से 12वीं तक के 22 लाख 95 हजार से अधिक विद्यार्थियों, 1 लाख 28 हजार से अधिक शिक्षकों और 17 हजार से ज्यादा अभिभावकों सहित कुल 24 लाख 41 हजार 390 लोगों ने पंजीयन कराया।

स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी विद्यालयों, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद तथा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम का आयोजन समारोहपूर्वक किया जाएगा। विद्यार्थियों को टीवी के साथ-साथ कंप्यूटर, लैपटॉप और अन्य इंटरनेट डिवाइस के माध्यम से भी लाइव प्रसारण देखने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर सभी कलेक्टरों और मैदानी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments