Friday, February 13, 2026
HomeCurrent Newsयमुनानगर में 14 अप्रैल को PM मोदी का कार्यक्रम, CM सैनी ने...

यमुनानगर में 14 अप्रैल को PM मोदी का कार्यक्रम, CM सैनी ने कार्यक्रम का लिया जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को हरियाणा के लोगों को बड़ी सौगात देने आ रहे हैं। इस दिन प्रधानमंत्री यमुनानगर में 800 मेगावाट की थर्मल यूनिट का शिलान्यास करेंगे और एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे तथा हिसार में नए टर्मिनल का शिलान्यास करेंगे। इन विकास कार्यों के जरिए प्रधानमंत्री विकसित भारत और विकसित हरियाणा के बीच अहम कड़ी को जोड़ने का काम करेंगे। इसको लेकर सीएम नायब सैनी ने रविवार को कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि बिजली वर्तमान समय की सबसे बड़ी जरूरत है। चाहे रेलवे हो या सड़कों पर चलने वाले इलेक्ट्रिक वाहन, हम हर चीज के लिए बिजली पर निर्भर हैं। उन्होंने कहा कि यमुनानगर में प्रधानमंत्री जिस 800 मेगावाट की थर्मल यूनिट का शिलान्यास करेंगे, उसका निर्माण भारत हैवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (भेल) द्वारा किया जा रहा है और इसके निर्माण पर 7272 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस यूनिट का काम वर्ष 2028 के अंत तक पूरा हो जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुनानगर और हिसार में दोनों स्थानों पर कार्यक्रमों में कोई कमी न रह जाए, इसके लिए उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की है और सभी तैयारियों का जायजा लिया है। उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि हरियाणा की जनता दोनों स्थानों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत करने के लिए उत्सुक है। प्रदेश को मिलने वाली विकास की इन सौगातों से न केवल प्रदेश की जनता बल्कि देश की जनता को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों में बड़ी जीत के बाद हाल ही में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में भी भाजपा को बड़ी जीत मिली है। ऐसे में अब प्रदेश का विकास तीन गुनी गति से दौड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस गति को बढ़ाने के लिए पीएम मोदी प्रदेश में पहुंच रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments