Saturday, February 14, 2026
HomeCurrent NewsPM मोदी का 31 मई को भोपाल में कार्यक्रम, देवी अहिल्याबाई की...

PM मोदी का 31 मई को भोपाल में कार्यक्रम, देवी अहिल्याबाई की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल

होलकर राजवंश की अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर मध्य प्रदेश में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है, इसी बीच 31 मई को भोपाल में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम और महिला सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे।

सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों के साथ बैठक की, बैठक में सम्मेलन की तैयारियों को लेकर सीएम ने अधिकारियों से चर्चा की, CM ने संबंधित विभागों को सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी 31 मई को भोपाल में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर आयोजित महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम और महिला सम्मेलन में शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments