Thursday, February 12, 2026
HomeCurrent Newsबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं के बाद पानीपत से PM मोदी करेंगे बीमा सखी...

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं के बाद पानीपत से PM मोदी करेंगे बीमा सखी योजना की शुरूआत, करनाल को भी देंगे करोड़ों की सौगात

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 दिसंबर को हरियाणा दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान पीएम पानीपत की ऐतिहासिक भूमि से जीवन बीमा निगम की ओर से प्रायोजित बीमा सखी योजना का शुभारंभ करेंगे। साथ ही करनाल में 65 एकड़ में बने विश्वविद्यालय के मुख्य कैंपस का शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यालय कर्ण कमल करनाल में खास बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा हुई. इस दौरान कार्यक्रम को लेकर पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गई। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कार्यक्रम में न केवल बड़ी संख्या में महिलाओं को आमंत्रित जायेगा बल्कि प्रधानमंत्री का भी जोरदार स्वागत किया जायेगा। सरकार लोगों की अपेक्षाओं को तीव्र गति से पूरा करेगी।

“निकाय चुनाव के लिए सरकार तैयार”
एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि सरकार निकाय चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है। जल्दी ही स्थानीय निकाय के चुनाव कराए जाएंगे। इस समय पार्टी की सदस्यता अभियान जारी है।

“नेता विपक्ष चुनना कांग्रेस के अंदरूनी मामला”
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के नेता प्रतिपक्ष वाले सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कांग्रेस का अंदरूनी मामला है कि वह किसे विधायक दल का नेता चुनती है। जो भी विधायक दल का नेता चुना जाएगा उसे निवास उपलब्ध कराया जाएगा। प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। सरकार का प्रयास रहेगा कि 2 करोड़ 80 लाख लोगों की अपेक्षाओं को तीव्र गति से पूरा किया जाए।

कौन-कौन रहा मौजूद
बैठक में केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल, भाजपा के प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया, सह प्रभारी सुरेंद्र नागर, पंचायत मंत्री कृष्ण पंवार, विधायक योगेंद्र राणा, भगवानदास कबीरपंथी आदि ने भाग लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments