Tuesday, March 3, 2026
Home Current News Punjab दौरे पर PM मोदी…आदमपुर एयरपोर्ट का बदला नाम और नए टर्मिनल...

Punjab दौरे पर PM मोदी…आदमपुर एयरपोर्ट का बदला नाम और नए टर्मिनल का किया उद्घाटन

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्री गुरु रविदास जी की 649वीं प्रकाशोत्सव के अवसर पर पंजाब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने महान समाज सुधारक और समानता-करुणा के संदेशवाहक श्री गुरु रविदास जी को श्रद्धांजलि अर्पित किया।

आदमपुर एयरपोर्ट को मिला नया नाम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आदमपुर हवाई अड्डे का नाम बदलकर ‘श्री गुरु रविदास जी हवाई अड्डा, आदमपुर’ रखा। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के अनुसार, यह फैसला श्री गुरु रविदास जी के सामाजिक योगदान और उनके विचारों को सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

हलवारा एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन

पीएम मोदी लुधियाना जिले में स्थित हलवारा हवाई अड्डे पर बने नए टर्मिनल भवन का वर्चुअल उद्घाटन भी किया। हलवारा भारतीय वायुसेना का एक प्रमुख स्टेशन है, जहां अब सिविल एन्क्लेव विकसित कर दिया गया है। इस नए टर्मिनल के शुरू होने से यहां बड़े यात्री विमान, जैसे ए-320, का संचालन संभव हो सकेगा। इससे पहले रनवे की सीमित क्षमता के कारण बड़े विमानों की आवाजाही नहीं हो पाती थी।

यूनियन बजट 2026 का किया जिक्र

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट 2026 का जिक्र करते हुए कहा कि हर वर्ग का ख्याल रखा गया है और बजट का एक-एक पैसा देशवासियों के हित में खर्च होगा। पीएम मोदी ने कहा कि बीते वर्षों में उनकी सरकार ने मध्यम वर्ग, गरीबों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर खास ध्यान दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि “हमारी सरकार ने बहुत सारी दवाएं सस्ती की हैं। गरीबों और बुजुर्गों को मुफ्त इलाज की सुविधा दी गई है। इस बजट में भी कई कैंसर की दवाओं को सस्ता किया गया है।” उन्होंने इसे आम आदमी के लिए बड़ी राहत बताया।