Saturday, March 7, 2026
Home Current News 6 जून को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर रहेंगे PM मोदी, कटरा से श्रीनगर...

6 जून को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर रहेंगे PM मोदी, कटरा से श्रीनगर के लिए ट्रेन को दिखा सकते हैं हरी झंडी

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 जून जम्मू कश्मीर के दौरे पर जा सकते हैं, इस दौरान पीएम मोदी कटरा से कश्मीर के लिए पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रेल सेवा का उद्घाटन कर सकते हैं।

यह ऐतिहासिक सेवा श्री माता वैष्णो देवी मंदिर के आधार शिविर, पवित्र नगर कटरा और कश्मीर घाटी को सीधे रेलमार्ग से जोड़ेगा, इस अवसर पर प्रधानमंत्री कटरा स्थित स्टेडियम में एक जनसभा को भी संबोधित कर सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक- कटरा से बारामुला तक वंदे भारत ट्रेन चलाने की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।