Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent Newsऑपरेशन सिंदूर को लेकर पीएम मोदी का हुआ अभिनंदन

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पीएम मोदी का हुआ अभिनंदन

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) संसदीय दल की बैठक में मंगलवार को ‘Operation Sindoor’ को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में संसद परिसर में यह बैठक हुई। एनडीए संसदीय दल ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और ‘ऑपरेशन महादेव’ के दौरान दिखाए गए भारतीय सशस्त्र बलों के अद्वितीय साहस और अटूट प्रतिबद्धता को सलाम किया। साथ ही, पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों के प्रति गहरी संवेदना और श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।

सेना को सलाम

प्रस्ताव में कहा गया, “एनडीए संसदीय दल हमारे सशस्त्र बलों के अद्वितीय साहस और अटूट प्रतिबद्धता को सलाम करता है, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और ‘ऑपरेशन महादेव’ के दौरान अदम्य साहस का परिचय दिया। उनका साहस हमारे राष्ट्र की रक्षा के प्रति उनके अटूट समर्पण को दर्शाता है। हम पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए नागरिकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।” ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद एनडीए संसदीय दल ने चुनौतियों के समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के असाधारण नेतृत्व की प्रशंसा की।

PM Modi: संसदीय दलों ने प्रधानमंत्री की प्रशंंसा की

प्रस्ताव में कहा गया, “एनडीए संसदीय दल इस कठिन समय में प्रधानमंत्री के असाधारण नेतृत्व की सराहना करता है। उनके अटूट संकल्प, दूरदर्शी राजनेता और दृढ़ नेतृत्व ने न सिर्फ राष्ट्र को उद्देश्यपूर्ण दिशा दी है, बल्कि सभी भारतीयों के हृदय में एकता और गौरव की नई भावना भी जगाई।” 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ। इस हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों को धर्म के आधार पर अलग करके गोली मार दी गई। यह घटना पूरे देश के लिए गहरे दुख और आक्रोश का कारण बनी। पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) ने हमले की जिम्मेदारी ली थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments