HomeBreaking News"यूनिक व्यक्ति हैं PM मोदी..." कनाडाई PM मार्क कार्नी ने की जमकर...

“यूनिक व्यक्ति हैं PM मोदी…” कनाडाई PM मार्क कार्नी ने की जमकर तारीफ

भारत और कनाडा के बीच पिछले कुछ समय से चले आ रहे तनावपूर्ण रिश्ते अब धीरे-धीरे सामान्य होते नजर आ रहे हैं। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर प्रशंसा की है और उन्हें एक “यूनीक व्यक्ति” बताया है। हाल ही में भारत यात्रा से लौटने के बाद एक इंटरव्यू में कार्नी ने मोदी के नेतृत्व की सराहना की।

PM मोदी को बताया “यूनीक लीडर”

एक इंटरव्यू के दौरान जब कार्नी से पूछा गया कि पीएम मोदी के साथ मुलाकात के बाद उनकी क्या राय है, तो उन्होंने कहा कि मोदी का कार्यशैली बेहद अलग और प्रभावशाली है। कार्नी ने कहा कि “वह बहुत ही यूनिक हैं। करीब 25 वर्षों से लगातार मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में काम कर रहे हैं और उन्होंने एक भी दिन छुट्टी नहीं ली।

भारत दौरे के दौरान हुए अहम समझौते

कनाडा के प्रधानमंत्री 27 फरवरी से 2 मार्च तक भारत के दौरे पर थे। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण समझौते हुए। दोनों देशों ने यूरेनियम और महत्वपूर्ण खनिजों (क्रिटिकल मिनरल्स) की आपूर्ति से जुड़े समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इसके अलावा व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (CEPA) को जल्द अंतिम रूप देने पर भी सहमति बनी। विश्लेषकों का मानना है कि यह वार्ता इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह लंबे समय से चले आ रहे कूटनीतिक गतिरोध के बाद हो रही है।

2030 तक 50 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्य

भारत दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कनाडा के पेंशन फंड्स ने अब तक भारत में लगभग 100 अरब डॉलर का निवेश किया है, जो भारत की आर्थिक क्षमता में उनके विश्वास को दर्शाता है। मोदी ने कहा कि दोनों देशों का लक्ष्य 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 50 अरब डॉलर तक पहुंचाना है। इसके लिए व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) को जल्द अंतिम रूप दिया जाएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह समझौता होता है तो भारत और कनाडा के बीच व्यापार, निवेश और रणनीतिक सहयोग में नई गति देखने को मिल सकती है।

Read More

तरनतारन सरपंच हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments