पिछड़ों का आरक्षण छीनना चाहती है कांग्रेस और जेएमएम : पीएम मोदी

पिछड़ों का आरक्षण छीनना चाहती है कांग्रेस और जेएमएम : पीएम मोदी

पीएम मोदी ने झारखंड में लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे संविधान को आंच नहीं आने देंगे। पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को किसी हाल में छीनने नहीं देंगे।

आज सबके पास पक्के मकान

पीएम मोदी ने कहा कि पलामू को पिछड़ा जिला कहकर कोई बढ़िया अधिकारी यहां आना नहीं चाहता था। कांग्रेस सरकार इस जिले को हीन भावना से देखती थी लेकिन उन्होंने पलामू को आकांक्षी जिला बनाकर विकास के पैमाने पर लाकर खड़ा किया। पहले 100 में 14 ऐसे लोग थे, जिनके पास पक्के मकान थे। आज करीब-करीब सबके पक्के मकान हैं। यदि किसी के कच्चे मकान रह गए हैं तो उनके नाम और पते लिखकर भेज दीजिएगा। तीसरे कार्यकाल में पक्का मकान बना दिया जायेगा। इसकी गारंटी आप लें। आप सब में मोदी है।

धर्म के आधार पर नहीं दिया जाएगा आरक्षण

मोदी ने यह भी कहा कि कांग्रेस दलित, पिछड़े एवं आदिवासियों का आरक्षण मुसलमानों को देना चाहती है। जबतक मोदी जिंदा है तबतक धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जायेगा। आरक्षण को हम जाने नहीं देंगे। संविधान को छेड़छाड़ कर बदलने नहीं देंगे। मैं पहला प्रधानमंत्री हूं जो भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली गया। वर्ष 2025 में बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती हिन्दुस्तान के हर कोने में जनजातीय गौरव वर्ष के रूप में मनाया जायेगा।