अरविंदर सिंह लवली की BJP में हुई वापसी, कुछ दिन पहले ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पद से दिया था इस्तीफा

लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पूर्व कांग्रेस नेता और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली कांग्रेस पार्टी छोड़कर एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं।

कांग्रेस नेता अरविंदर सिंह लवली केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की मौजूदगी में दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में बीजेपी में शामिल हुए।

बता दें कि अरविंदर सिंह लवली ने 28 अप्रैल को दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था