Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsप्रयागराज में बोले PM मोदी- महाकुंभ में रचा गया नया इतिहास

प्रयागराज में बोले PM मोदी- महाकुंभ में रचा गया नया इतिहास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज प्रयागराज पहुंचे। पीएम मोदी ने यहां महाकुंभ मेले की तैयारियों का जायजा लिया, साथ ही हनुमान कॉरिडोर और अक्षयवट कॉरिडोर के विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने 5,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात भी दी। पीएम मोदी ने यहां अपने संबोधन में कहा कि महाकुंभ मेला हजारों साल पुरानी परंपरा का हिस्सा है। यहां कला और संस्कृति का अद्भुत संगम होता है। यह एकता का महायज्ञ है। यहां संगम में डुबकी लगाने वाले लोग देश के कोने-कोने से आते हैं और सभी एक रंग में रंग जाते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज का प्रयागराज दुनिया में प्रमुख स्थान रखता है। यहां एकता और सामूहिकता का अनूठा संगम देखने को मिलता है। महाकुंभ ऐसा अवसर लेकर आता है जहां जाति भेद, संप्रदाय भेद पूरी तरह मिट जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस बार के महाकुंभ की चर्चा पूरी दुनिया में होगी। मैं आप सभी को इस आयोजन की भव्य और दिव्य सफलता के लिए शुभकामनाएं देता हूं।

धार्मिक आयोजन सकारात्मकता फैलाते हैं

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि महाकुंभ जैसे आयोजन देश में सकारात्मकता फैलाते हैं। इसके स्वरूप अलग-अलग हो सकते हैं, स्थान अलग-अलग हो सकते हैं लेकिन सभी का उद्देश्य एक ही है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के दौरान महाकुंभ के रख-रखाव पर विशेष ध्यान नहीं दिया गया। आज हमारी सरकार में हम धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण शहरों को भव्य और दिव्य बनाने के अभियान में लगे हैं।

प्रयागराज की धरती पर रचा जाएगा नया इतिहास

प्रधानमंत्री मोदी ने महाकुंभ को सफल बनाने के लिए दिन-रात काम कर रहे कर्मचारियों, श्रमिकों और सफाई कर्मियों को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह दुनिया का इतना बड़ा आयोजन है, जहां हर दिन लाखों श्रद्धालु आएंगे, उनके स्वागत और सेवा की तैयारियां, लगातार 45 दिनों तक चलने वाला महायज्ञ, नया शहर बसाने का महाअभियान… ये सब कोई आसान बात नहीं है। प्रयागराज की इस धरती पर एक नया इतिहास रचने जा रहा है।

करोड़ों की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ

प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान 5,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसका उद्देश्य प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के लिए सुविधाएं बढ़ाना और शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है। प्रधानमंत्री ने पवित्र संगम – गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों के संगम पर पूजा भी की। उन्होंने इस दौरान ऐतिहासिक अक्षय वट वृक्ष और हनुमान मंदिर का भी दौरा किया।

पीएम ने प्रयागराज का महत्व समझाया

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि प्रयागराज सिर्फ तीन पवित्र नदियों का संगम नहीं है…जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है, तो सभी दैवीय शक्तियां, सभी तीर्थ, सभी ऋषि, महर्षि प्रयाग आते हैं। यह वह स्थान है जिसके प्रभाव के बिना पुराण पूरे नहीं होते। वेदों की ऋचाओं में इसकी प्रशंसा की गई है। प्रयाग एक ऐसा स्थान है जहां कदम-कदम पर पवित्र स्थान हैं, जहां कदम-कदम पर पवित्र स्थान हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments