HomeBreaking Newsकेरल में PM मोदी ने भरी हुंकार, कहा - ‘राज्य में बदलाव...

केरल में PM मोदी ने भरी हुंकार, कहा – ‘राज्य में बदलाव तय, NDA की  बनेगी सरकार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राज्य की अपार संभावनाओं पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि केरल को प्राकृतिक संसाधनों और अवसरों का आशीर्वाद मिला है। ब्लू इकोनॉमी, पर्यटन और उद्योग के क्षेत्र में यहां असीम संभावनाएं हैं, लेकिन इसके बावजूद राज्य विकास की दौड़ में पीछे होता जा रहा है।

‘राज्य में बदलाव का माहौल’

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार केरल में बदलाव का माहौल साफ दिखाई दे रहा है और जनता नई सरकार चाहती है। उन्होंने दावा किया कि 9 अप्रैल को मतदान के बाद 4 मई को एनडीए सरकार बनने जा रही है। उन्होंने महिलाओं के समर्थन को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि पूरे राज्य में एनडीए के पक्ष में सकारात्मक माहौल है।

उम्मीदवार अनूप के लिए मांगा समर्थन

रैली के दौरान PM मोदी ने NDA उम्मीदवार अनूप के लिए वोट की अपील की। उन्होंने कहा कि अनूप पिछले कई वर्षों से समर्पण और मेहनत के साथ काम कर रहे हैं और वह एक ईमानदार व कर्मठ नेता हैं। प्रधानमंत्री ने जनता से ऐसे युवा नेतृत्व को मौका देने की अपील की।

‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ अभियान का जिक्र

प्रधानमंत्री ने बताया कि उन्होंने हाल ही में ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ अभियान के तहत केरल के भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान 5000 शक्ति केंद्रों से 1.25 लाख से अधिक कार्यकर्ता जुड़े। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का एक ही संदेश था कि राज्य की जनता अब एलडीएफ सरकार को बदलना चाहती है।

बुनियादी सुविधाओं पर सरकारों को घेरा

पीएम मोदी ने एलडीएफ और यूडीएफ सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने लंबे समय तक केरल की अनदेखी की है। उन्होंने कहा कि सड़कों की स्थिति खराब है, नए पुलों का निर्माण नहीं हुआ और मेडिकल सुविधाएं भी संतोषजनक नहीं हैं, जिससे आम लोगों को परेशानी हो रही है।

फंड और विकास पर केंद्र सरकार का दावा

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने केरल को पहले के मुकाबले पांच गुना ज्यादा फंड दिया है। उन्होंने गोवा और पूर्वोत्तर राज्यों का उदाहरण देते हुए कहा कि जहां एनडीए की सरकारें हैं, वहां विकास तेजी से हुआ है।

Read More

जालंधर में CIA की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments