Monday, March 2, 2026
Home Current News PM मोदी पहुंचे उत्तराखंड, मुखवा में की गंगा पूजा

PM मोदी पहुंचे उत्तराखंड, मुखवा में की गंगा पूजा

Advertisement

PM Modi In Uttarakhand: PM नरेंद्र मोदी आज (6 मार्च) उत्तराखंड के दौरे पर हैं। सुबह करीब 10 बजे उन्होंने उत्तरकाशी के मुखवा में मां गंगा की पूजा-अर्चना की। इस स्थान को मां गंगा का शीतकालीन निवास स्थान बताया जाता है।

PM मोदी सुबह 8.30 बजे उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंचे। यहां उनका स्वागत CM पुष्कर सिंह धामी ने किया। यहां से PM और CM सीधे मुखवा पहुंचे। यहां PM मोदी के स्वागत के लिए पूरे गांव को फूलों से सजाया गया था। यहां व्यू प्वाइंट भी बनाया गया था।

PM मोदी अपनी इस यात्रा में हर्षिल घाटी भी गए, यहां उन्होंने माउंट श्रीकंठ और हॉर्न ऑफ हर्षिल देखा। PM ने यहां एक बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई।

खबर में अपडेशन जारी है…