Friday, February 13, 2026
HomeCurrent NewsPM मोदी ने वाराणसी में की कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत 

PM मोदी ने वाराणसी में की कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। जिसमें 1629 करोड़ 13लाख की 19 परियोजनाओं का लोकार्पण और 2,255 करोड़ 5 लाख रूपये की 25 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज काशी सिर्फ पुरातन नहीं मेरी काशी प्रगतिशील के साथ-साथ पूर्वांचल के आर्थिक नक्शे के केंद्र में है।

काशी में कनेक्टिविटी को मजबूती देने वाले कई योजनाएं चलाई जा रही हैं और ये सभी योजनाएं पूर्वांचल को विकसित पूर्वांचल बनाने की दिशा में मील का पत्थर बनने वाली है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इन विकास योजनाओं से काशी के हर निवासी को लाभ मिलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments