Friday, February 13, 2026
HomeCurrent NewsPM मोदी ने यमुनानगर में थर्मल पावर यूनिट की रखी आधारशिला

PM मोदी ने यमुनानगर में थर्मल पावर यूनिट की रखी आधारशिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हरियाणा पहुंच, जहां उन्होंने हरियाणा के विकास के लिए कई परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री मोदी ने यमुनानगर में दीनबंधु छोटू राम थर्मल पावर प्लांट की 800 मेगावाट की आधुनिक थर्मल पावर यूनिट की आधारशिला रखी।

पीएम मोदी ने इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा लगातार तीसरी बार, डबल इंजन सरकार के विकास की डबल रफ्तार देख रहा है। ‘विकसित भारत के लिए विकसित हरियाणा’ ये हमारा संकल्प है।

प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार की खूब सराहना की साथ ही उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोगों को इस विकास परियजनाओं के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के साथ केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments