PM मोदी देश के ही नहीं बल्कि दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं- अनुराग ठाकुर

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर गुरुवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र हमीरपुर पहुंचे उन्होंने गांधी चौक पर जनसभा को संबोधित भी किया। अनुराग ठाकुर ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में लोकप्रिय नेता हैं।

उन्होंने अपने संबोधन में आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल लोकसभा में ही नहीं बल्कि विधानसभा उपचुनाव की सभी सीटें बड़े अंतर से जीतने जा रही है। उन्होंने कहा कि

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हिमाचल में चार की चार और देश में 400 पार की बयार चल रही है। इस दौरान उन्होंने आगामी लोकसभा चुनावों और विधानसभा उपचुनाव में सभी हिमाचलवासियों को एकजुट होकर भाजपा की डबल इंजन की सरकार के लिए वोट करने की अपील भी की।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज पूरा भारत लोकतंत्र के महापर्व को पूरे उत्साह से मना रहा है। वैसे तो देश में नेशनल क्रश बहुत होंगे, लेकिन नेशनल ट्रस्ट सिर्फ़ मोदी की गारंटी है।