HomeBreaking Newsगुंडागर्दी होगी खत्म... PM मोदी ने पश्चिम बंगाल को दी 6 बड़ी...

गुंडागर्दी होगी खत्म… PM मोदी ने पश्चिम बंगाल को दी 6 बड़ी गारंटी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हल्दिया में आयोजित रैली में जोरदार अंदाज में चुनावी शंखनाद किया। उन्होंने मंच से राज्य की जनता को 6 बड़ी ‘मोदी गारंटी’ दीं और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार पर तीखा हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि यह चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन का नहीं, बल्कि बंगाल की पहचान और गौरव वापस लाने की लड़ाई है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में बदलाव की लहर चल रही है और जनता इस बार TMC सरकार को हटाने का मन बना चुकी है।

बंगाल को पीछे धकेल रही TMC – PM मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब पूरा देश तेजी से विकास कर रहा है, तब बंगाल पिछड़ता जा रहा है। उन्होंने हल्दिया का उदाहरण देते हुए कहा कि जो शहर कभी उद्योग और रोजगार का केंद्र था, वहां आज फैक्ट्रियां बंद हो रही हैं और युवाओं को पलायन करना पड़ रहा है।

TMC पर तीखा हमला

पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि राज्य में उद्योग बंद हो गए हैं, लेकिन “घुसपैठियों की फैक्ट्री” फल-फूल रही है। उन्होंने कहा कि TMC सरकार की नीतियों ने बंगाल को आर्थिक और सामाजिक रूप से नुकसान पहुंचाया है।

पश्चिम बंगाल को PM मोदी की 6 बड़ी गारंटी

रैली में पीएम मोदी ने बीजेपी सरकार बनने पर 6 प्रमुख वादे किए –

  • राज्य से गुंडागर्दी खत्म कर कानून का राज स्थापित किया जाएगा।

  • सरकारी सिस्टम को पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जाएगा।

  • TMC शासन के दौरान हुए सभी भ्रष्टाचार और अपराधों की फाइलें दोबारा खोली जाएंगी।

  • दोषियों को जेल भेजा जाएगा, किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

  • अवैध घुसपैठियों के खिलाफ कड़े कदम उठाए जाएंगे।

  • राज्य में 7वां वेतन आयोग लागू किया जाएगा।

नफरत में गरीबों का नुकसान

PM मोदी ने कहा कि TMC नेताओं की उनसे नफरत के कारण गरीबों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि “PM” शब्द उन्हें जनता और संविधान ने दिया है, लेकिन राज्य सरकार इस शब्द से ही दूरी बना रही है। अपने भाषण के अंत में प्रधानमंत्री ने भरोसा दिलाया कि बीजेपी सरकार बनने पर बिना भेदभाव के विकास किया जाएगा और हर वर्ग को उसका अधिकार मिलेगा।

Read More

सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी 4000 रुपये टूटी, जानें क्या है वजह?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments