Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent NewsPM मोदी का कांग्रेस पर वार, बोले- कांग्रेस को समझ आ चुका...

PM मोदी का कांग्रेस पर वार, बोले- कांग्रेस को समझ आ चुका है झूठे वादों को पूरा करना नहीं है आसान 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि उन्हें (कांग्रेस) अब समझ आ गया है कि झूठे वादे करना तो आसान है लेकिन उन्हें पूरा करना नामुमकिन होता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि ‘कांग्रेस पार्टी को यह बात अब समझ में आ रही है कि झूठे वादे करना तो आसान है, लेकिन उन्हें सही तरीके से लागू करना मुश्किल या नामुमकिन है। वह लगातार प्रचार अभियान के दौरान लोगों से ऐसे वादे करते रहते हैं, जिन्हें वह कभी पूरा नहीं कर पाएंगे अब, वह लोगों के सामने पूरी तरह बेनकाब हो चुके हैं।

दरअसल 31 अक्टूबर को बेंगलुरु में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि, हमें वो वादे करने चाहिए, जो पूरे किए जा सके नहीं तो बहुत बदनामी होती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments