Wednesday, February 18, 2026
HomeCurrent NewsPM मोदी G20 समिट में भाग लेने के लिए पहुंचे ब्राजील, हुआ...

PM मोदी G20 समिट में भाग लेने के लिए पहुंचे ब्राजील, हुआ जोरदार स्वागत

नाइजीरिया की अपनी पहली यात्रा पूरी करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार (18 नवंबर) को ब्राजील पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। तीन देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण में पीएम मोदी ब्राजील में 18 और 19 नवंबर को होने वाले 19वें जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ब्राजील में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने के लिए ब्राजील के एक होटल के बाहर भारतीय समुदाय के लोग जुटे।

PM मोदी ने सोशल मीडिया पर यह कहा

ब्राजील पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “मैं जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए ब्राजील के रियो डी जेनेरियो पहुंच गया हूं। मुझे उम्मीद है कि शिखर सम्मेलन में विभिन्न विश्व नेताओं के साथ सार्थक बातचीत होगी।”

विदेश मंत्रालय ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “पीएम मोदी जी-20 ब्राजील शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए ब्राजील के शहर रियो डी जेनेरियो पहुंच गए हैं।” इस दौरान उन्होंने एयरपोर्ट पर पीएम मोदी के स्वागत की तस्वीरें भी शेयर कीं।

जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे PM मोदी

ब्राजील में पीएम मोदी ट्रोइका के सदस्य के तौर पर 19वें जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। भारत ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के साथ जी20 ट्रोइका का हिस्सा है। और चल रहे जी20 शिखर सम्मेलन की चर्चाओं में सक्रिय रूप से योगदान दे रहा है।

पीएम मोदी इस शिखर सम्मेलन में वैश्विक महत्व के विभिन्न मुद्दों पर भारत का पक्ष रखेंगे। जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री के कई नेताओं से मिलने की उम्मीद है।

PM मोदी ने नाइजीरिया की यात्रा को सार्थक बताया

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए रविवार शाम को नाइजीरिया से ब्राजील के लिए रवाना हुए। उन्होंने पश्चिम अफ्रीकी देश की अपनी यात्रा को “सार्थक” बताया। इसके अलावा नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला टीनूबू ने प्रधानमंत्री मोदी को नाइजीरिया के सर्वोच्च सम्मान ‘द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर’ (जीसीओएन) से सम्मानित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments