HomeBreaking Newsडबल इंजन सरकार से बदली तस्वीर... नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन पर...

डबल इंजन सरकार से बदली तस्वीर… नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन पर बोले CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन की शुरुआत ‘वंदे मातरम्’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के साथ की। उन्होंने मंच पर मौजूद राज्यपाल और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू सहित अन्य गणमान्य लोगों का स्वागत किया।

PM मोदी के नेतृत्व की सराहना

CM योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता बताते हुए कहा कि आज का अवसर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का है। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है और कई देशों में अव्यवस्था की स्थिति है, लेकिन भारत में हालात नियंत्रित हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अमेरिका जैसे देशों में पेट्रोलियम की कीमतें आसमान छू रही हैं, वहां कोटा सिस्टम लागू करना पड़ रहा है, जबकि भारत में सभी गतिविधियां सामान्य रूप से चल रही हैं। उन्होंने इसका श्रेय प्रधानमंत्री की दूरदर्शी नीतियों को दिया।

विपक्ष पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री योगी ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में उत्तर प्रदेश विकास के मामले में ‘बॉटलनेक’ बन गया था। 2001 से 2017 तक प्रदेश ने ठहराव और अव्यवस्था का दौर देखा।

डबल इंजन सरकार से बदली तस्वीर

उन्होंने कहा कि 2017 के बाद डबल इंजन सरकार के आने से उत्तर प्रदेश ने तेजी से विकास किया है और अब वह ‘बॉटलनेक’ से निकलकर ‘ब्रेकथ्रू’ की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

नोएडा एयरपोर्ट बनेगा विकास का इंजन

CM योगी ने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रदेश की अपार संभावनाओं को उजागर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह परियोजना न केवल रोजगार के अवसर बढ़ाएगी, बल्कि वैश्विक स्तर पर यूपी की पहचान को भी मजबूत करेगी।

किसानों का जताया आभार

मुख्यमंत्री योगी ने एयरपोर्ट परियोजना के लिए 13,000 एकड़ भूमि देने वाले किसानों का विशेष धन्यवाद किया और कहा कि अन्नदाताओं के सहयोग से ही इस तरह की बड़ी परियोजनाएं संभव हो पाती हैं।

Read More

IGI एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की फुल इमरजेंसी लैंडिंग, 161 यात्रियों की अटकी सांसें 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments