Sunday, March 8, 2026
Home Current News भारत दौरे पर फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड रोमुअलडेज़, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नें...

भारत दौरे पर फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड रोमुअलडेज़, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नें डिनर का किया आयोजन

Advertisement

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में फिलीपींस गणराज्य के राष्ट्रपति फर्डिनेंड रोमुअलडेज़ मार्कोस का स्वागत किया, साथ ही फिलीपींस के राष्ट्रपति के सम्मान में डिनर का भी आयोजन किया गया।

इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि हमारी साझेदारी न सिर्फ हमारे दोनों देशों के लोगों के लिए लाभकारी है, बल्कि ये हमारे क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि का आधार भी है।

उन्होने कहा कि फिलीपींस भारत की एक्ट ईस्ट नीति, महासागर विजन और हिंद-प्रशांत दृष्टिकोण में एक महत्वपूर्ण साझेदार है साथ ही द्रौपदी मुर्मू ने अगले साल आसियान की अध्यक्षता के लिए फिलीपींस शुभकामनाएं भी दी।