गोरखपुर में पेट्रोल और डीजल को लेकर बनी अफरातफरी अब पूरी तरह खत्म हो गई है। पेट्रोल पंपों पर पहले जैसी लंबी कतारें अब नहीं दिखाई दे रही हैं और लोगों को आसानी से अपनी जरूरत के अनुसार ईंधन मिल रहा है।
अफवाहों के कारण बड़ी संख्या
पिछले दो दिनों में अफवाहों के कारण बड़ी संख्या में लोग पेट्रोल पंपों पर पहुंच गए थे, जिससे लंबी-लंबी लाइनें लग गई थीं। कई लोगों ने एहतियात के तौर पर अपने वाहनों की टंकियां फुल करवा ली थीं। हालांकि, पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि उस समय भी ईंधन की कोई कमी नहीं थी और अब भी सप्लाई सामान्य बनी हुई है।
पंपों पर सन्नाटा
स्थिति सामान्य होने के बाद अब पेट्रोल पंपों पर सन्नाटा देखा जा रहा है। लोग जैसे-जैसे आ रहे हैं, उन्हें बिना किसी परेशानी के पेट्रोल और डीजल उपलब्ध कराया जा रहा है।
जिलाधिकारी दीपक मीणा ने भी लोगों से बार-बार अपील की है कि वे घबराएं नहीं और अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि ईंधन की सप्लाई नियमित रूप से जारी है और किसी प्रकार की कमी नहीं है।
READ MORE: खुद को ‘शिव अवतार’ बताने वाले वाले बाबा पर पुलिस का बड़ा एक्शन, महिला से दुष्कर्म मामले में हुई गिरफ्तारी