Thursday, February 12, 2026
HomeCurrent Newsकड़ाके की ठंड के लिए तैयार हो जाएं हरियाणा के लोग, बढ़ने...

कड़ाके की ठंड के लिए तैयार हो जाएं हरियाणा के लोग, बढ़ने वाली है ठंड 

एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़ : हरियाणा में और अधिक ठंड पड़ने वाली है। पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में औसतन 0.5 डिग्री की कमी आई है। सबसे कम तापमान रोहतक में 23.5 डिग्री और सबसे अधिक तापमान सिरसा में 28.1 डिग्री दर्ज किया गया। जिससे प्रदेश में दिन का तापमान अब सामान्य श्रेणी में आ गया है। वहीं रात के तापमान में 0.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। हिसार में यह सबसे कम 8 डिग्री रहा।

मौसम विभाग ने किसी भी जिले के लिए कोहरे की चेतावनी जारी नहीं की है। हालांकि अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद, महेंद्रगढ़, सिरसा, हिसार, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम और फरीदाबाद में सुबह और शाम को हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं 2 दिसंबर को बादल छाए रहने से रात के तापमान में गिरावट के आसार बने हुए हैं।

वहीं प्रदेश में AQI 300 से नीचे आ गया है और हवा चलने से प्रदूषण के स्तर में काफी सुधार हुआ है। शनिवार को प्रदेश के सभी शहरों में औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 से नीचे आ गया। गुरुग्राम में यह सबसे अधिक 291 दर्ज किया गया। हालांकि गुरुग्राम, पानीपत और सिरसा में एक समय यह अधिकतम 500 तक भी पहुंचा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments