Tuesday, March 3, 2026
Home Current News जम्मू कश्मीर: किश्तवाड़ में सड़क बनने से लोग खुश, श्री मचैल माता...

जम्मू कश्मीर: किश्तवाड़ में सड़क बनने से लोग खुश, श्री मचैल माता मंदिर तक जाना हुआ आसान

Advertisement

जम्मू कश्मीर में किश्तवाड़ जिले के मचैल कस्बे में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत रोड बनकर तैयार है। लंबे समय से इलाके के लोग सड़क बनाने की मांग कर रहे थे। अब जब, सड़क बनकर तैयार हो गई है, तो इलाके के लोगों के चेहरे खिलखिला उठे हैं।

रविवार को सड़क का उद्घाटन किया गया। इससे श्री मचैल माता मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं में खुशी की लहर दौड़ गई।

जिला प्रशासन के मुताबिक, सड़क के बनने से श्री मचैल माता मंदिर जाने वाले तीर्थयात्रियों का समय तीन घंटे कम हो गया है।