Tuesday, February 10, 2026
HomeCurrent Newsपेंशन धारकों की हुई बल्ले बल्ले, सरकार ने पेंशन की डबल

पेंशन धारकों की हुई बल्ले बल्ले, सरकार ने पेंशन की डबल

हरियाणा सरकार ने स्वतंत्रता सेनानियों, हिंदी आंदोलन-1957 के मातृभाषा सत्याग्रहियों और आपातकाल के सत्याग्रहियों की मासिक पेंशन में बढ़ोतरी की है। यह बढ़ी हुई पेंशन 1 जुलाई, 2024 से लागू होगी।

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की पुनर्स्थापना और संविधान की गरिमा को बचाने के लिए संघर्ष करने वाले सत्याग्रहियों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपातकाल के दौरान हुए अत्याचार और ज्यादतियों को अभी तक भुलाया नहीं जा सका है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने इन लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान में अनेक योजनाएं शुरू की हैं। दिसंबर, 2017 से हरियाणा राज्य शुभ ज्योत्सना पेंशन योजना शुरू की गई। इसके तहत 501 लोकतंत्र सेनानियों और उनकी विधवाओं को मासिक पेंशन दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि 1 जुलाई, 2024 से उनकी मासिक पेंशन 10,000 रुपये से बढ़ाकर 20,000 रुपये कर दी गई है। इसके अलावा, हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में मुफ्त यात्रा और वोल्वो बसों में 75 प्रतिशत किराया माफ कर दिया गया है। आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज दिया जा रहा है। हिंदी आंदोलन-1957 के मातृभाषा सत्याग्रहियों की पेंशन बढ़ाकर 20,000 रुपये की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments