Tuesday, March 3, 2026
Home Current News Champions Trophy 2025 को लेकर PCB का नया फरमान, BCCI से लिखित...

Champions Trophy 2025 को लेकर PCB का नया फरमान, BCCI से लिखित में सबूत मांग रहा है PCB

Advertisement

अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान की यात्रा करने की संभावना कम है। BCCI ने कहा है कि ICC चैंपियंस ट्रॉफी को हायब्रिड मॉडल पर कराए जिस तरह से पिछले साल एशिया कप कराया गया था। लेकिन पाकिस्तान इसके लिए राजी नहीं है और अब उसने एक नई मांग रख दी है। दरअसल, पाकिस्तान बोर्ड चाहता है कि बीसीसीआई इस बात का लिखित सबूत दे कि भारत सरकार ने इस टूर्नामेंट के लिए सुरक्षा कारणों से टीम को पड़ोसी देश की यात्रा करने से मना किया है।

BCCI हमेशा से कहता आया है कि पाकिस्तान में खेलने का फैसला सरकार का होगा और 2023 वनडे एशिया कप में भी भारत के मैच हाइब्रिड मॉडल पर श्रीलंका में खेले गए थे। पिछले साल जो एशिया कप खेला गया था, उसका मेजबान भी पाकिस्तान था लेकिन बीसीसीआई ने कहा था कि भारतीय सरकार टीम इंडिया को पाकिस्तान जाने की अनुमति नहीं दे रही है। इस बात पर बीसीसीआई अड़ा रहा था और फिर एशिया कप को हायबिड्र मॉडल में कराया गया था जिसमें चार मैच पाकिस्तान में खेले गए थे और बाकी के नौ मैच श्रीलंका में।