Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsपटना का अचानक मौसम हुआ खराब, इंडिगो की एक फ्लाइट दिल्ली लौटी

पटना का अचानक मौसम हुआ खराब, इंडिगो की एक फ्लाइट दिल्ली लौटी

दिल्ली एयरपोर्ट से पटना के लिए इंडिगो की फ्लाइट (6E 5008) ने सुबह 7:25 बजे उड़ान भरी, लेकिन पटना एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर पाई। पटना के आसमान में करीब 9 चक्कर लगाने के बाद फ्लाइट वापस दिल्ली लौट आई है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि विमान पटना एयरपोर्ट पर क्यों नहीं उतर पाया। मुंबई से पटना के लिए उड़ान भरने वाली दूसरी फ्लाइट को भी डायवर्ट किया गया है।

इंडिगो ने कहा है, हमारा लक्ष्य हमेशा अपने ग्राहकों को समय पर उनके गंतव्य तक पहुंचाना होता है। हालांकि, कभी-कभी अप्रत्याशित परिस्थितियां पैदा हो जाती हैं। जांच के अनुसार, पटना में खराब मौसम के कारण फ्लाइट को लखनऊ डायवर्ट किया गया है, जो हमारे नियंत्रण से बाहर है।

इस फ्लाइट की कुछ दिन पहले इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी

इसी महीने दुबई से आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई थी। इसके बाद इसे केरल के मलप्पुरम जिले के करीपुर एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया था। फ्लाइट के हाइड्रोलिक सिस्टम में खराबी आ गई थी। इसके बाद फ्लाइट को लैंड कराया गया। इससे पहले एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई थी। इस फ्लाइट में 182 यात्री और 6 क्रू मेंबर सवार थे।

100 यात्री आठ घंटे तक विमान में फंसे रहे

इससे पहले दिसंबर में भी मुंबई एयरपोर्ट पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था, जब इंडिगो की मुंबई से इस्तांबुल जाने वाली फ्लाइट रद्द हो गई थी। करीब 100 यात्री आठ घंटे तक विमान में फंसे रहे। यात्रियों ने आरोप लगाया कि उन्हें न तो खाना दिया गया और न ही पानी।

यात्रियों ने बताया कि उनकी फ्लाइट सुबह 6:55 बजे मुंबई से इस्तांबुल जाने वाली थी, लेकिन इसमें देरी हो गई। उन्हें इसकी जानकारी नहीं दी गई। उन्हें कई घंटे विमान में बैठाए रखा गया। स्टाफ ने कोई जानकारी नहीं दी। पूछताछ करने पर उन्हें देरी के बारे में बताया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments