Saturday, March 7, 2026
Home Current News पठानकोट : खेत में मिली बम जैसी वस्त, इलाके में भारी फोर्स...

पठानकोट : खेत में मिली बम जैसी वस्त, इलाके में भारी फोर्स तैनात 

Advertisement

पठानकोट के मलिकपुर गांव में मंगलवार को एक खाली प्लॉट में बम जैसी संदिग्ध वस्तु मिलने से क्षेत्र में तनाव फैल गया। प्लॉट के मालिक ने सब्जियों को पानी देने के दौरान इस वस्तु को देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ते की टीम ने इसकी जांच शुरू की। ये घटना हाल ही में हुए भारत-पाक तनाव के बाद सामने आई है।

इससे पहले पाकिस्तान की ओर से की गई ड्रोन हमलों की कोशिशों को भारतीय सुरक्षा बलों ने विफल कर दिया था जिसके बाद कई जगहों पर इन हमलों में इस्तेमाल किए गए बमों के अवशेष मिले थे हालांकि पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।