Friday, March 6, 2026
Home Current News इंडोनेशिया में समुद्र के बीच धूं-धूं कर जलता रहा यात्री जहाज, 3...

इंडोनेशिया में समुद्र के बीच धूं-धूं कर जलता रहा यात्री जहाज, 3 लोगों की मौत, कई लोग लापता 

Advertisement

इंडोनेशिया से एक बेहद दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां समुद्र के बीच यात्रियों से भरे एक जहाज में अचानक भीषण आग लग गई, आग लगते ही जहाज पर सवार सैकड़ों यात्रियों में हड़कंप मच गया और जान बचाने के लिए लोग एक-एक कर समुद्र में छलांग लगाने लगे।

यह जहाज 280 लोगों को लेकर तालौद द्वीपसमूह से मनाडो शहर जा रहा था। इस घटना में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और लगभग 150 अन्य लोगों को बचा लिया गया जबकि अभी भी कई लोग लापता हैं।